Jan 4, 2024, 08:37 AM IST

द्रौपदी ने किस शर्त पर पांच पांडवों से की थी शादी

Nilesh

महाभारत में द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी और सबके साथ रहा करती थी

स्वयंवर में अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना लगाकर द्रौपदी से विवाह किया था

घर लौटने पर उन्होंने मां को बताया तो मां ने बिना देखे ही कह दिया कि जो लाए हो भाइयों में बांट लो

पांचों से शादी करने के लिए द्रौपदी ने शर्त रखी थी कि वह अपने गृहस्थ जीवन की चीजें किसी महिला से नहीं बांटेंगी

पांचों पांडवों ने द्रौपदी की यह शर्त स्वीकार की तभी जाकर वह पांचों की पत्नी बनी थीं

द्रौपदी को वरदान प्राप्त था कि वह आजीवन कुंवारी रहेंगी इसीलिए वह पांचों पतियों के साथ रह पाती थीं

द्रौपदी का नियम था कि वह एक भाई के साथ होती तो कमरे के बाहर अपनी चरण पादुका उतार देती थीं

इससे दूसरे भाइयों को पता चल जाता था कि अभी वह किसी और भाई के साथ हैं

प्राण त्यागते वक्त उन्होंने भीम से वादा किया कि अगले जन्म में वह उनकी पत्नी बनेंगी