Aug 31, 2024, 11:46 AM IST

भारत के किन राज्यों में सबसे ज्यादा लापता होती हैं महिलाएं

Anamika Mishra

दिन बा दिन दुनिया भर में अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में एक आंकड़े को पेश किया था. 

इस आंकड़े के अनुसार 2019 से लेकर 2021 के बीच में 18 साल से ऊपर की 10,61,648 महिलाएं लापता हुई हैं.

भारत में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के लापता होने के मामले किस राज्य में सबसे ज्यादा दर्ज हो चुके हैं. 

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के लापता होने के केस दर्ज हुए हैं.  

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 2019 से 2021 के बीच 30,969 मामले दर्ज हुए हैं. 

तीसरे नंबर पर बंगाल है. बंगाल में साल 2019 और 2021 के बीच कुल 35,606 मामले दर्ज हुए हैं.

वहीं चौथे नंबर पर ओडिशा है. यहां 2019 से 2021 के बीच में 17,465 महिलाएं लापता हो चुकी हैं. 

पांचवे नंबर पर आती है राजधानी दिल्ली. यहां 2019 से 2021 के बीच में कुल 16,343 महिलाएं लापता हुई हैं.