Sep 15, 2024, 12:23 AM IST

ये क्रूर शासक भारत मे लेकर आया था बिरयानी

Sumit Tiwari

बिरयानी वेज हो या नॉनवेज सभी लोगों को खूब पसंद है.

लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में सबसे पहले बिरयानी कौन ले के आया था.

ऐसी किंवदती या दावा है कि तैमूरी वंश का शासक तैमूर लंग अपने साथ बिरयानी लेकर आया था. 

तैमूर लंग क्रूर शासक था उसने एशिया से होकर ईरान, ईराक तक जमकर लूटपात मचाई.

जब वह अफगानिस्तान पहुंचा तो एक गुप्तचर ने उसे दिल्ली पर चढ़ाई करने की योजना बताई.

तैमूर ने अपनी डेढ़ लाख की फौज के साथ दिल्ली पर चढ़ाई कर दी.

उसने अपनी सेना के लिए घोड़ों पर राशन लादा और भारत की सीमा में दाखिल हो गया. 

तैमूर की सेने का आहार चावल और मांस के टुकड़े थे. इसे मिट्टी के बर्तन में गर्म कर खाया जाता था.

ऐसा माना जाता है कि तभी से भारत में बिरयानी का चलन प्रारंभ हुआ.