Apr 23, 2024, 02:38 PM IST

नींद से जगकर क्या कर रहे हैं विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर?

Smita Mugdha

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर हमेशा के लिए चांद की सतह पर सो गए हैं.

AI की मदद से हमने उस दृश्य की कल्पना की है जब फिर से ये दोनों एक्टिव हो जाएं. 

सोचिए कि हर भारतीय का गर्व विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से फिर से संपर्क हो, तो उसकी तस्वीरें हम तक पहुंचेंगी. 

शायद एक बार फिर चांद से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्य हम तक पहुंचने लग जाएंगे.

हालांकि, यह सब AI की कल्पना भर है, लेकिन सोचि कि ऐसा वाकई में हो जाए तो कितना अच्छा होगा?

हो सकता है कि चांद की सतह पर हमारे लैंडर और रोवर के कलपुर्जे अब तक अलग हो गए हों.

वैसे धरती से चांद को देखकर हम कल्पना तो करते ही हैं कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर वहां क्या कर रहे होंगे?

ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी दिन अंतरिक्ष यात्री हमारे चंद्रयान-3 के राजदूतों तक पहुंच जाएं. 

जो भी हो हमारे लिए चांद पर भारत के राजदूत के तौर पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अमर हैं.