Dec 16, 2023, 02:39 PM IST

चंद्रयान-3 के बाद चौथी बार कब चांद पर कदम रखेगा भारतीय यान

DNA WEB DESK

23 अगस्त को इसी साल चंद्रयान-3 40 दिनों की यात्रा के बाद चांद पर पहुंचा था.

चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी. 

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की छानबीन की थी. 

भारत ने अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखा था. 

अब इसरो चंद्रमा से चट्टानी पत्थर और मिट्टी लाने की तैयारी कर रहा है. 

अगले 4 साल के अंदर इसरो नया यान भेज सकता है.

फिलहाल इसरो का फोकस गगनयान पर है, जिसके जरिए अंतरिक्ष में पहली बार कोई मानव यान जाएगा.