Mar 12, 2024, 02:14 PM IST

कौन हैं Nayab Singh Saini जो बनेंगे हरियाणा के नए CM

Nilesh

हरियाणा में नायब सिंह सैनी को बनाया जाएगा नया मुख्यमंत्री

फिलहाल नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं

नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय के बड़े नेता और फिलहाल कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद हैं

वह मनोहर लाल खट्टर के भी करीबी नेता माने जाते हैं, वह 1996 से बीजेपी में हैं

2009 में किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री और 2012 में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे हैं नायब सिंह सैनी

2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने थे नायब सिंह सैनी

साल 2015 में वह हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री भी बने

साल 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने थे नायब

अब वह हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने जा रहे हैं