Jan 29, 2024, 11:17 PM IST

क्या चांद पर है किसी व्यक्ति की कब्र 

Kavita Mishra

यह तो आप जानते ही होंगे कि नील आर्मस्ट्रांग के के बाद कई लोग चांद पर गए.

चांद को लेकर न जाने कितने किस्से-कहानियां लिखी गईं हैं. 

आप क्या यह जानते हैं कि चांद पर एक व्यक्ति की कब्र बनाई गई है. चलिए हम आपको बताते हैं... 

इस शख्स का नाम यूजीन मर्ले शूमेकर है. यूजीन की गिनती दुनिया के महान वैज्ञानिकों में की जाती है.

इन्होंने दुनिया के कई महान अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करने का काम किया था.

यूजीन ही वो पहले शख्स थे, जिन्होंने यूटा और कोलोराडो में यूरेनियम की खोज को अंजाम दिया था.

विज्ञान के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व खोजों को अंजाम देने के लिए इन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सम्मानित किया था. 

यूजीन मर्ले शूमेकर की मौत एक सड़क हादसे में हुई थी. इसके बाद नासा द्वारा इनकी कब्र को चांद पर बनाया गया.

यूजीन की अस्थियों के राख को नासा द्वारा चांद पर ले जाकर दफन किया गया था.