Jul 5, 2024, 11:29 PM IST

कैकयी ने भगवान राम के लिए 14 साल का वनवास ही क्यों मांगा?

Sumit Tiwari

वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण (Ramayan) में भगवान राम के वनवास का जिक्र मिलता है. 

रामायण के अनुसार माता कैकयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे थे. 

माता कैकयी ने पहले वचन में राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए राज्याभिषेक 

और दूसरे वचन बड़े बेटे राम के लिए 14 बर्ष का वनवास मांगा था. 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कैकयी ने 14 बर्ष का ही वनवास क्यों मांगा

दरअसल कैकेयी जानती थीं कि भरत के लिए राजा बनने के लिए 14 साल का समय काफी है. 

उन्होंने यह 14 वर्ष का वनवास  'प्रतिकूल कब्जे के नियम' के कारण जानबूझकर मांगा था. 

इस नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लगातार 14 साल तक किसी संपत्ति पर कब्जा करता है.

तो इसके बाद उस संपत्ति पर पूर्ण तरीके से उसी का अधिकार हो जाता है.