Oct 14, 2024, 09:20 PM IST

शादी के लिए लड़का-लड़की के उम्र में कितना होना चाहिए अंतर?

Aditya Katariya

विवाह लड़का और लड़की के बीच एक सामाजिक और कानूनी बंधन है, जो उन्हें एक दूसरे से जोड़ता है.

शादी एक गंभीर फैसला है और इसमें उम्र अहम भूमिका निभाती है.आइए यहां जानते हैं कि लड़के और लड़की के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए?

भारत में लड़कों की शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 21 और लड़कियों की 18 साल है.

लेकिन आज के दौर में लड़के और लड़कियां दोनों ही 28 से 32 साल की उम्र के बीच शादी करना पसंद करते हैं.

अध्ययनों के अनुसार, शादी के लिए लड़का और लड़की के बीच उम्र में 3 से 5 साल का अंतर अच्छा माना जाता है.

आजकल की जनरेशन  शादी के बारे में पारंपरिक सोच से हटकर एक नया दृष्टिकोण अपना रही है.

वे अपने जीवनसाथी का चयन स्वयं करते हैं और शादी के बारे में अपने फैसले खुद लेते हैं.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.