Oct 31, 2023, 07:36 PM IST

देश के इन शहरों में खूब पसंद किए जाते हैं ये 10 फेमस नाश्ते 

DNA WEB DESK

अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन है तो  आज हम आपको भारत की अलग-अलग जगहों पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने उन ब्रेकफास्ट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा..  

 पंजाब का फेमस नाश्ता है पराठा, यहां हर घर में नाश्ते में स्वादिष्ट और मसालेदार आलू के पराठे घी के साथ बनाकर परोसे जाते हैं. 

राजस्थान का मिर्ची वड़ा भी काफी फेमस है, यह यहां का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड होने के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रेकफास्ट भी है. 

वहीं बंगाली का नाश्ता लुची आलू के बिना लगभग अधूरा है. यहां आपको नाश्ते में मैदा से तैयार की गई लुची खाने को मिलेगी जिसे आलू के साथ सर्व किया जाता है.

मध्यप्रदेश में पोहा काफी पसंद किया जाता है, लोग इसे रोजाना ब्रेकफास्ट के रूप में खाना पसंद करते हैं. 

कर्नाटक में चावल के घोल से बनाया गया पतला और रसीला नीर डोसा बहुत पसंद किया जाता है. लोग इसे चटनी और कड़ी के साथ खाते हैं.  

ढोकला गुजराती डिश है और यह यहां खूब पसंद किया जाता है. गर्म चाय के साथ आपको यहां नरम और स्पंजी हल्का मसालेदार ढोकला परोसा जाएगा.

पुणे में आपको ब्रेकफास्ट के रूप में अधिकतर जगहों पर आपको मिसल पाव खाने को मिलेगा. इसे लोग नाश्ते में खाना खूब पसंद करते हैं.  

पुणे में जिस तरह से मिसल पाव फेमस है वैसे ही मुंबई की में वड़ा पाव खूब पसंद किया जाता है. इसके अलावा दक्षिण भारत में वड़ा और बिदादी में मिलने वाली थट्टे इडली बहुत फेमस है.