Apr 4, 2024, 02:43 PM IST

Chanakya Niti: इन 4 बातों पर नहीं दिया ध्यान तो जिंदगी हो जाएगी बर्बाद 

Nitin Sharma

चाणक्य महान राजनीतिज्ञ होने के साथ ही महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ व दार्शनिक गुरु भी थे. 

चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था. 

चाणक्य की नीतियों में इतना दम है कि इन्हें जीवन में उतारने पर व्यक्ति खराब से खराब परिस्थितियों से निकलने के साथ ही उच्च स्थान पर पहुंच सकता है. 

आज हम चाणक्य की ऐसी ही 4 नीतियां बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को बचना चाहिए. 

चाणक्य नीति में कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को अपना समय खराब नहीं करना चाहिए. समय की बर्बादी आपको असफल बनाती है. 

सफलता प्राप्त करने पीछे व्यक्ति के सच्चे मित्रों का हाथ जरूर होता है. इसलिए मित्र बनाते समय उनकी पहचान करना बेहद जरूरी है. 

चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति को उस स्थान पर रहना चाहिए. जहां रोजगार आसानी से मिल सके. 

चाणक्य नीति के अनुसार, वही व्यक्ति आगे बढ़ता है, जो अपने आय और व्यय पर सही विचार करता है. वह आय के अनुसार ही खर्च करता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)