Oct 2, 2024, 12:13 PM IST

क्या चाइनीज से शादी कर सकते हैं इंडियंस? 

Ritu Singh

अगर आपको किसी चाइनीज लड़की- या लड़के से प्यार हो गया है तो क्या आप उससे शादी कर सकते हैं?

चाइनीज और भारतीयों के बीच विदेशी नीति क्या कहती है और क्या दोनों देशों के कपल शादी कर लें तो उन्हें नागरिकता मिलेगी या नहीं. 

अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपके लिए यहां कुछ रोचक जानकारी है कि अगर चाइनीज लड़के या लड़की से प्यार हो तो शादी के नियम क्या होंगे.

क्या चीन की लड़की से शादी कर सकते हैं इंडियंस? इसका जवाब हां है लेकिन कुछ शर्तों के साथ.

एक बात और चीन में डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं हो सकती. आप चीन में तभी शादी कर सकते हैं जब आप और/या आपका साथी चीनी नागरिक हों. 

अगर आप दोनों में से कोई भी चीनी नागरिक नहीं है, तो आप चीन में शादी नहीं कर सकते.

चीन में भारतीयों को नागरिकता मिलना बेहद टफ होता है . इसलिए अगर आप किसी चीनी से शादी करते हैं तो आपको वहां परमिट पर रहना होगा.

साथ ही हर साल ये परमिट आपको रिन्यू करना होगा. वहीं अगर आप भारतीय हैं तो आप चीनी को अपने देश ला सकते हैं.

 चीनी नागरिक को भारत में नागरिकता मिल सकती है. अगर कोई व्यक्ति चीनी से शादी कर वहां की नागरिकता चाहता है तो उसे बहुत नियम और ़डॉक्यूमेंट्स देने होंगे.