Sep 12, 2024, 10:45 PM IST

इन 3 चीजों से इंसान कभी नहीं होता संतुष्ट

Rahish Khan

आचार्य चाणक्य नीति में 3 ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिनसे इंसान कभी संतुष्ट नहीं हो सकता.

चाणक्य के अनुसार, मनुष्य के पास वह चीज होने के बावजूद वो जीवनभर असंतुष्ट रहता है.

वह इतना लालस औ मोह में फंस जाता है कि उसे पाने की चाहत में अपना नुकसान भी कर लेता है.

आचार्य चाणक्य के अनुसार, इनमें पहली चीज है धन-दौलत. यह इंसान के पास कितनी भी हो फिर ज्यादा पाने की चाहत कम नहीं होती.

दूसरा मनुष्य कभी भी अपने उम्र से संतुष्ट नहीं होता. चाहे वो 100 साल का हो जाए, फिर भी उसे अपनी उम्र कम लगती है.

चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति भोजन से कभी कभी संतुष्ट नहीं होता है. वह कितनी बार भोजन ग्रहण कर ले फिर भी उसे और चाहिए होता है.

इस दुनिया में सबसे धनी व्यक्ति वही है जो जीवन से संतुष्ट है. इसके लिए इंसान को इन चीजों को त्यागना होगा.