Sep 11, 2024, 09:40 AM IST

इन 3 चीजों से नहीं भरता मन, हमेशा रहती है मिलने की चाहत

Nitin Sharma

आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री और विद्वान रहे है. इनके नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई है.

चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजें बताई है, जिससे लोगों का कभी मन नहीं भरता. कहते है न कई बार स्वादिष्ट भोजन से पेट तो भर जाता है पर नियत नहीं भरती.

आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने किन तीन चीजों के बारे में बताया है, जिससे लोग कभी तृप्त नहीं होते और हमेशा और चाहने में रहते है.

चाणक्य कहते है व्यक्ति को हमेशा लंबी उम्र की चाह रहती है, भगवान भले ही लोगों को कितनी भी लंबी उम्र दे उन्हें कम ही लगती है और हर दम मन में और जीने का लालच रहता है.

चाणक्य के अनुसार आदमी जितना खा लें, भूखा ही रहता है. इसलिए खाना भी एक ऐसी चीज है, जिससे मनुष्य को कभी तृप्ति नहीं मिलती.

चाणक्य ने कहा है मनुष्य को कितना भी पैसा मिल जाए. उसे संतुष्टि नहीं मिलती, हमेशा और पैसे का लालच मन में लगा रहता है.

आदमी की हमेशा और अधिक मात्रा में मिलने की लालसा ही उसे मुसीबत में डालती है, फिर भी लोग बाज नहीं आते और लालच में रहते है. 

यदि मनुष्य इन चीजों की कामना से खुद को दूर कर लेता है तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)