Sep 26, 2024, 04:32 PM IST

इस महिला की साड़ी बनी थी महाभारत युद्ध की वजह

Nitin Sharma

द्वापर युग में हुए महाभारत युद्ध के साक्ष्य आज भी कलयुग में मिलते हैं. 

महाभारत का युद्ध चचेरे भाई पांडव और कौरवों के बीच हुआ था. 

इस युद्ध की एक वजह 5 पांडवों की रानी द्रौपदी का अपमान भी बना था. 

जब कौरवों ने द्रौपदी का भरी सभा में चीरहरण कर उसकी साड़ी को निकालने का प्रयास किया. 

तब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई थी. 

वहीं भीम ने कौरवों का नाश करने की कसम खाई थी. 

इसी के बाद कौरवों और पांडवों के बीच भारी युद्ध चला, जिसमें करोड़ों योद्धाओं की जान चली गई.

18 दिनों तक चले महाभारत युद्ध में सभी कौरव मारे गये और पांडवों की जीत हुई थी.