Aug 12, 2024, 11:05 PM IST

रात में सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, उड़ जाएगी नींद

Pooja

रात में कुछ चीजों के सेवन से आपको नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इनमें मसालेदार चीजों से लेकर अन्य कई चीजें शामिल हैं. 

रात में अधिक तला भूना और वसा युक्त खाने से परहेज करना चाहिए. इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट फूलने की समस्या होती है, जो रात की नींद उड़ा सकती है.

वहीं मटन और चिकन जैसे मांसाहारी खाने को रात में पचाने में कठिनाई होती है,  जिसके कारण आपके नींद में खलल पड़ सकता है. 

साथ ही रात में मीठी चीजों से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल और भूख बढ़ता है, जिससे बेचैनी और नींद न आने की समस्या हो सकती है.  

डेयरी उत्पाद वाले खाने से भी रात में परहेज करना चाहिए, इन्हें पचाने में कठिनाई आती है और पेट में सुजन और ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है.     

खट्टे फलों में एसिड होता है. ऐसे में रात में इनके सेवन से पेट में एसिडिटी और  सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है.

इसके अलावा इंस्टेंट कूक फूड या जंक फूड में सोडियम और प्रिजर्वेटिव होते है, रात में इनके सेवन शरीर डिहाइड्रेट और सूजन हो सकता है.

रात में चाय, कॉफी जैसी कैफीन युक्त चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, यह हमारी नींद को प्रभावित करता है. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें