Aug 7, 2024, 08:15 AM IST

क्यों हरियाली तीज पर पहनते हैं हरा रंग

Nitin Sharma

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व है, यह त्योहार माता पार्वती और शिव शंभु के विवाह से संबधिंत है.

हरियाली तीज के दिन महिलाएं साड़ी, चूड़ियां, बिंदी पूरा 16 श्रंगार हरे रंग का करती है. इस दिन हरा रंग पहनने के कई कारण है आइए जानते है.

पति की अच्छी सेहत, काम में बढ़ोतरी और खुशहाली के लिए पत्नियां हरा रंग पहनती है.

वैज्ञानिकों के अनुसार हरा रंग शक्ति और प्रजनन क्षमता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए हरा रंग पहनना महिलाओं के लिए अच्छा है.

आयुर्वेद के अनुसार हरा रंग कई रोगों को ठीक करने में कारगर साबित होता है.

धार्मिक ग्रंथो में हरे रंग को बुध ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है. इसलिए मान्यता है कि हरा रंग पहनने से बुध शक्तिशाली और माता-पिता बनने की इच्छा पूरी होती है.

हरा रंग प्रकृति के साथ रिश्ते को दिखाता है सावन महीने को प्रकृति की खूबसूरती के साथ जोड़कर देखा जाता है.

हिंदू धर्म में कुछ रंग विशेष महत्व रखते है, हरा रंग इसी लिस्ट में से एक है. हरे रंग को सुहाग का प्रतीक मानते है इसलिए इस दिन हरा रंग पहनना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है.