Aug 29, 2024, 10:52 AM IST

मुगल बादशाह अकबर का दामाद था ये हिंदू राजा

Nitin Sharma

मुगलों ने भारत पर 300 सालों तक राज किया था. इस दौरान उनकी हिंदू राजाओं से लड़ाई रहती थी. 

लेकिन मुगलकाल में कई ऐसे बादशाह भी आएं, जिनकी हिंदू राजाओं से न सिर्फ दोस्ती हुई. इनकी रिश्तेदारी भी बनी. 

इन्हीं में से एक मुगल बादशाह अकबर भी था. अकबर का दामाद एक हिंदू राजा था. 

दरअसल मुगल बादशाह अकबर की अपनी मुंह बोली भतीजी शहजादी बीवी मुबारक थी. 

वह अकबर के भाई अधम खान की बेटी थी. बीवी मुबारक बेहद सुंदर और बहादुर थी. 

मुगल बादशाह अकबर ने उसकी शादी हिंदू राजा नवरत्न मानसिंह से कराई थी. 

नवरत्न मानसिंह पहले अकबर की सेना के प्रधान सेनापति थे. मान सिंह गुजरात, काबुल, बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के सूबेदार नियुक्त किए गए.

बताया जाता है कि बीवी मुबारक राजा मानसिंह को बेहद पसंद करती थी. उसने यह बात अकबर को बताई. अकबर ने इस पर मंजूरी देकर दोनों की शादी कराई थी.