Oct 6, 2024, 01:44 PM IST

कैसे पहचानें लिपस्टिक Veg है या Non-Veg 

Anamika Mishra

महिलाओं के मेकअप में लिपस्टिक सबसे मुख्य मानी जाती है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लिपस्टिक शाकाहारी, वहीं कुछ मांसाहारी भी होती हैं. 

एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर लाल रंग की लिपस्टिक मांसाहारी होती हैं. 

लाल रंग की लिपस्टिक में कारमाइन नाम का शेड होता है.

कारमाइन कीड़े से निकाले गए लाल रंग से बनाया जाता है.

ये कीड़े आम तौर पर अमेरिका में पाए जाते हैं.

पहले इन कीड़ों का इस्तेमाल वॉटर कलर बनाने के लिए होता था, लेकिन अब इनसे आईशैडो बनाते हैं. 

अगर आप भी नॉन वेजिटेरियन लिपस्टिक नहीं लगाना चाहते हैं तो उसमें सबसे पहले कारमाइन की पहचान करें.

कारमाइन से बने प्रॉडक्ट्स नॉन वेज की केटेगरी में आते हैं.