Jul 3, 2024, 08:43 AM IST

कैसे मिलेंगे प्रेमानंद महाराज के दर्शन? ये है पूरा नियम और तरीका

Ritu Singh

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा  अगर आपको है तो पहले आपको कुछ नियम जानने होंगे.

प्रेमानंद जी के दर्शन​, निजी बातचीत, सत्संग में शामिल होने का समय क्या है और कैसे इसमें  शामिल हो सकते हैं.

साथ ही महाराज का वृंदावन में आश्रम का पता क्या है और आश्रम में आने से पहले किन नियमों को पूरा करना होता है, चलिए जान लें.

प्रेमानंद महाराज का आश्रम 'श्रीहित राधा केलि कुंज संत निवास' इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर भक्तिवेदनता हॉस्पिटल के ठीक सामने है.

एकान्तिक वार्तालाप, एकान्तिक दर्शन, सत्संग, कीर्तन आदि में प्रवेश के लिए आपको एक दिन पहले सुबह 09:30 बजे आश्रम आकर अपना नाम निःशुल्क पंजीकृत कराना होगा.

फिर आपको एक टोकन मिलेगा और आप इसी टोकन की मदद से अगले दिन महाराज के दर्शन कर सकते हैं.

टोकन लेते हुए आपको अपना आधार कार्ड भी देना अनिवार्य है.  

समय भी जान लें- एकान्तिक वार्तालाप: 5:30am (प्रवेश समय), 06:30am : (प्रारंभ समय) एकान्तिक दर्शन : 7:30am (प्रवेश समय), 8:00am (प्रारंभ समय)

सत्संग : 3:00am (प्रवेश समय), 4:15am (प्रारंभ समय) कीर्तन: 6:15am (प्रवेश समय), 6:30am (प्रारंभ समय) होता है.