Jun 3, 2024, 05:08 PM IST

ये हैं दुनिया के 6 सबसे तनावपूर्ण शहर, 2 तो भारत में हैं

Abhay Sharma

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अन्य कई कारणों से लोग तेजी से चिंता-तनाव और अवसाद जैसे मानसिक विकारों का शिकार होते जा रहे हैं. 

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रमीण की तुलना में शहरी क्षेत्र के लोगों में चिंता-तनाव की समस्या 21 प्रतिशत अधिक है.

इसके अलावा शहरी लोगों में मनोदशा विकारों का अनुभव होने की संभावना 39 प्रतिशत अधिक है. इसके  कारण, BP, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है. 

एक स्टडी में बेरोजगारी दर, सुरक्षा, लैंगिक समानता, मौसम और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सहित 15 चीजों को ध्यान रखते हुए, दुनियाभर के ऐसे शहरों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा तनावपूर्ण शहर माना गया है.    

इस लिस्ट में पहले नंबर पर सपनों का शहर कहा जाने वाला मुंबई शहर है, इस लिस्ट में केवल मुंबई ही नहीं भारत का एक और शहर भी शामिल है. 

दुसरे नंबर पर नाइजीरिया का एक शहर लागोस है, जिसे अफ्रीका के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर में रैंक किया जाता है. 

इसके अलावा फिलीपींस की राजधानी मनीला दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे तनावपूर्ण शहरी केंद्रों में से एक के रूप में उभर रही है.  

इस लिस्ट में भारत का जो दूसरा शहर है वो है दिल्ली, दिल्ली को इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रैंक किया गया है.

इसके अलावा बगदाद दुनिया के सबसे तनावपूर्ण शहरों में से एक है, जो कि सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों के बीच घिरा हुआ है.  

इस लिस्ट में अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल भी शामिल है, यहां के लोगों को दैनिक जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे तनाव का स्तर बढ़ रहा है.