May 26, 2024, 09:52 PM IST

कौन थी वो शहजादी? जिससे शादी कर ये हिंदू राजा बना था इस मुगल बादशाह का दामाद

Abhay Sharma

हिंदुस्तान के इतिहास में कई सालों तक मुगल बादशाहों का राज रहा है. मुगल बादशाह अकबर भी इनमें से एक थे. 

अकबर की हुकूमत और उनसे जुड़े किस्से आज भी याद किए जाते हैं. ऐसा ही एक किस्सा मुगल बादशाह अकबर के दामाद से जुड़ा हुआ है, जो कि एक हिंदू राजा थे. 

 दरअसल, अकबर के सिपहसालार अधम खान की बेटी मुबारक बेगम की शादी मुगल दरबार के नवरत्नों में से एक मान सिंह से हुई थी.  

बता दें कि अधम खान अकबर की दाई माहम अंगा के  बेट थे, जिनका दूध बचपन में अकबर ने भी पिया था. इसलिए अकबर उनको भाई मानते थे. 

बता दें कि बगावत के अरोप में अधम खान की हत्या अकबर ने ही कराई थी, अधम खान की मौत के बाद अकबर ने उनकी बेटी की शादी मानसिंह से करा दी.   

मानसिंह ने कई युद्ध में अकबर का साथ दिया था. हालांकि ये शादी किसी तरह की जबरदस्ती से नहीं हुई थी. 

अकबर की भतीजी मुबारक बेगम भी मानसिंह को पसंद करती थी, इसलिए अकबर ने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए उनकी शादी करा दी.