Aug 31, 2024, 08:02 PM IST

भारत की इन 3 चिकन डिशेज की दुनिया हुई दीवानी

Smita Mugdha

भारत में वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के खाने की भरमार है और कई तरह की डिशेज बनती हैं. 

भारत का खाना पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और कुछ डिशेज तो ऐसी हैं कि अब विदेशों में भी उनकी धूम मची है. 

सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही नहीं नॉनवेज में भी बहुत से व्यंडन ऐसे हैं जो अब पूरी दुनिया में चाव से खाया जाता है. 

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की टॉप 50 डिशेज में भारत की 3 चिकन वाली डिशेज शामिल की गई हैं. 

इस लिस्ट में बटर चिकन का नाम है जो अब भारत के सभी शहरों और कस्बों में ही नहीं पूरी दुनिया में मिल जाता है.

भारत की फेमस चिकन 65 डिश भी इस लिस्ट में शामिल है, जो बहुत से लोगों की फेवरेट डिश होती है.

तंदूरी चिकन स्टार्टर में बहुत से लोगों का फेवरेट होता है और अब इस भारतीय डिश को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है. 

भारत में चिकन की डिशेज की बात करें तो ड्राई, ग्रेवी, करी, सूप समेत इससे कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं. 

भारत में चाइनीज खाने में भी चिकन का भरपूर इस्तेमाल होता है और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं.