Apr 18, 2024, 07:48 PM IST

मच्छरों का जानी दुश्मन है ये पौधा

Abhay Sharma

गर्मियों के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और  इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं. 

हालांकि, कई बार इन उपायों को अपनाने के बाद भी मच्छर दूर नहीं भागते हैं, जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है. 

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं, जिसे घर में लगाने से मच्छर दूर भागते हैं. ये पौधा मच्छरों का जानी दुश्मन माना जाता है.  

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मरुआ के पौधे के बारे में. बता दें कि मरुआ तुलसी प्रजाति का पौधा होता है और इसे मरुआ दोना नाम से भी जाना जाता है.  

 मरुआ का पौधा बेस्‍ट मॉस्‍कीटो रेपलेंट है और इसे आप आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं. इसकी महक से मच्‍छर ही नहीं अन्‍य कीड़े भी आसपास नही फटकते. 

आयुर्वेद के अनुसार ये पौधा औषधिय गुणों से भरपूर होता है, जिसके इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है. 

ऐसे में बच्चे अगर गलती से इसकी पत्तियों को खा भी लें तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है. ऐसे में आप बगैर किसी चिंता के ये पौधा घर में लगा सकते हैं. 

अगर आपके घर में भी मच्छर भिनभिनाते रहते हैं तो आप ये पौधा लगा सकते हैं. इससे घर में एक भी मच्छर नहीं टिकेंगे.