Oct 27, 2024, 02:23 PM IST

चंद्रमा के बारे में वो बातें जो आपको नहीं पता होंगी!

Jaya Pandey

चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है. आज हम आपको इसके बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही आपको मालूम हो.

चंद्रमा का निर्माण कैसे हुआ इसके बारे में सबसे स्वीकृत सिद्धांत यह है कि लगभग 4.5 अरब साल पहले सौरमंडल के निर्माण के तुरंत बाद मंगल ग्रह के आकार का एक विशाल एस्टेरॉयड धरती से टकराया था.

चंद्रमा की वजह से ही समुद्र में ज्वार-भाटा पैदा होता है. यह पृथ्वी को भी हर ज्वार के साथ कई सेंटीमीटर तक गति प्रदान करता है.

पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से चंद्रमा पर अक्सर भूकंप आते रहते हैं हालांकि ये भूकंप पृथ्वी पर आने वाले भूकंपों से बेहद कमजोर होते हैं लेकिन ये आधे घंटे तक रह सकते हैं.

चंद्रमा हर साल हमारे ग्रह से लगभग 3.8 सेंटीमीटर दूर होता जा रहा है जिससे  200 मिलियन वर्षों में पृथ्वी पर दिन की लंबाई एक घंटे तक बढ़ सकती है.

चंद्रमा की सतह पर पानी है क्योंकि चंद्रमा पर बर्फ पाई गई है जो खनिजों और धूल के बीच फंसी हुई है और हमारे छाया में रहती है.

चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के चारों ओर लगभग 27.3 दिनों में पूरी होती है. चंद्रमा का वायुमंडल बहुत पतला और कमज़ोर है और यह सूर्य के विकिरण या उल्कापिंडों से बचाव नहीं कर सकता.