आज हम आपको भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के 8 सबसे सफल मिशन के बारे में बताएंगे जिन्होंने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया.
आर्यभट्ट 1975- इसरो ने अकेले खुद आर्यभट्ट सैटेलाइट को लॉ़न्च नहीं किया था लेकिन भारत के प्राचीन एस्ट्रोनॉमर के नाम पर रखा गया यह सैटेलाइट भारत के स्पेस प्रोग्राम की नींव माना जाता है.
SLV-3 1980- सैटेलाइट लॉन्च वीकल 2 (SLV-3) को रोहिणी के नाम से भी जाना जाता है. यह इसरो के द्वारा लॉन्च किया हुआ पहला सफल सैटेलाइट था.
INSAT सीरीज (1983 से अबतक)- नेशनल सैटेलाइट सिस्टम मल्टीपर्पज आर्टिफिशियल सैटेलाइट्स की एक सीरीज है जो टेलिकम्युनिकेशन के विस्तृत रेंज को कवर करती है.
GSAT सीरीज (1998 से अबतक)- जियोस्टेशनरी सैटेलाइट एडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट की सीरीज है जिसे कई एप्लीकेशन्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
चंद्रयान 1 (2008)- चंद्रयान 1 भारत का पहला चांद मिशन है जिसके द्वारा सफलतापूर्वक एक आर्बिटर और इम्पैक्टर को लॉन्च किया गया था.
मार्स ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान)- इसे मंगलयान के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत का पहला किसी दूसरे ग्रह पर भेजा गया मिशन था.
PSLV(1993 से अबतक)- पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीकल ने कम लागत में 50 भारतीय और विदेशी सैटेलाइट को आर्बिट में लॉन्च किया था.
चंद्रयान 3 (2023)- चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर अगस्त 2023 में लैंड किया था. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश भारत है.