Aug 13, 2024, 04:08 PM IST

धरती पर पाई जाने वाली कछुओं की 10 नस्लें

Jaya Pandey

Aldabra Giant Tortoise सेशेल्स में पाए जाते हैं. इन कछुओं के खोल गुंबद के आकार के होते हैं और ये अपने आकार और लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं.

Egyptian Tortoise कछुओं की सबसे छोटी प्रजातियों में से एक है. ये उत्तरी अफ्रीका के रेगिस्तान में पाए जाते हैं और धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं. ये अपने हल्के रेतीले रंग के शेल के लिए जाने जाते हैं.

Galapagos Tortoise कछुओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजाति है. यह केवल गैलापागोस द्वीप समूह में पाई जाती है. ये कछुए 100 साल से भी ज्यादा समय तक जी सकते हैं.

Hermann's Tortoise दक्षिणी यूरोप में पाए जाते हैं. इनका आकार मध्यम होता है और इनकी खोल पीले और काले रंग का होता है. ये झाड़ियों और जंगलों में पाए जाते हैं.

Leopard Tortoise पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के सवाना में पाया जाता है. अपने तेंदुए जैसे खोल की वजह से इन्हें इस नाम से जाना जाता है. इनका आकार बड़ा होता है.

Pencake Tortoise पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है और इसका खोल सपाट और लचीला होता है जिसकी वजह से शिकारियों से बचने के लिए ये दरारों में छिप सकते हैं.

Radiated Tortoise मेडागास्कर में पाया जाता है और इनके खूबसूरत खोल की वजह से इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है. हालांकि अंधाधुंध शिकार और हैबिटेट लॉस की वजह से ये लुप्त होने के कगार पर हैं.

Red-Footed Tortoise दक्षिणी अमेरिका के अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं. उनके अंगों और सिर पर लाल-नारंगी रंग के शल्क पाए जाते हैं जो काफी खूबसूरत लगते हैं.

African Spurred Tortoise सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी किनारों पर पाया जाता है. यह कछुओं की तीसरी बड़ी प्रजाति है जो बिल खोदने के लिए जानी जाती है.

Indian Star Tortoise अपने खूबसूरत स्टार पैटर्न पाले खोल के लिए जाना जाता है. यह भारत और श्रीलंका में पाया जाता है और लोग इसे घरों में पालना पसंद करते हैं.