Jun 12, 2024, 02:16 PM IST

चाणक्य ने बताया है जीवन में तरक्की चाहिए तो ऐसे लोगों से दूरी बना लें

Aditya Katariya

आचार्य चाणक्य भारत के महान रणनीतिकार, अर्थशास्त्री और दार्शनिक थे. 

उन्होनें जीवन से जुड़ी कई नीतियों  के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर इंसान जीवन में सफलता पा सकता है.

चाणक्य नीति के मुताबिक में हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग हैं जो दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते  हैं. इन  लोगें से हमेशा दूर रहना चाहिए.

आइए यहां जानते हैं कि चाणक्य नीति के अनुसार ये लोग कौन से हैं.

चाणक्य नीति के मुताबिक, इंसान को ईर्ष्यालु और स्वार्थी व्यक्तियों से हमेशा दूर रहना चाहिए. 

कभी भी इन लोगों से मदद नहीं मांगनी चाहिए क्योंकि ये लोग लालच और ईर्ष्या के कारण आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.  

आचार्य चाणक्य के अनुसार अहंकारी और दुष्ट लोगों पर  कभी भरोसा नहीं करना चाहिए.

ऐसे लोग विश्वास के लायक नहीं होते. ये  केवल अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और अपने स्वार्थ के लिए लोगों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करते हैं.

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है. ये हमें जीवन में आगे बढ़ने नहीं देता है.

आचार्य चाणक्य ने बताते है कि कभी भी ऐसे व्यक्ति के पास नहीं रहना चाहिए जो स्वभाव से  क्रोधी हो.