Jun 20, 2024, 11:07 AM IST

दान देते समय चाणक्य की ये एक बात जरूर रखें याद

Aditya Katariya

आचार्य चाणक्य भारत के महान अर्थशास्‍त्री, राजनीतिज्ञ और विचारक थे. 

आचार्य ने चाणक्य नीति में जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में बताया है जिसे हम आज के समय में अमल कर सफलता पा सकते है. 

आज हम आपको बताएंगे कि आचार्य चाणक्य के अनुसार दान देते समय हमें कौन सी एक बात जरूर याद रखनी चाहिए.

आचार्य चाणक्य बताते है कि इंसान को अपनी हैसियत के अनुसार ही दान देना चाहिए.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को उतना ही दान करना चाहिए, जितना वह दे पाने में  समर्थ हो. क्योंकि बिना सोचे समझे दान करने से इंसान को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर मनुष्य बिना अपना हिसाब देखे दान देगा तो उसे भारी नुकसान भविष्य में झेलना पड़ सकता है.

वह कहते है कि इतिहास में हमें कई लोगों के उदाहरण देखने को मिलते हैं, जिन्हें दान के चक्कर में भिखारियों जैसी जिंदगी गुजारनी पड़ी. 

चाणक्य नीति में दान देना सबसे अच्छे कार्यों में से एक बताया है. जो दान देता है वो जीनवभर धनी रहता है. 

आचार्य चाणक्य बताते है कि दान देने से दौलत घटती नहीं है बल्कि उल्टा बढ़ जाती है. व्यक्ति को जिंदगी में कभी पैसों की कमी नहीं होती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.