Aug 12, 2024, 05:14 PM IST

ये थे महाभारत काल में कुश्ती के प्रमुख खिलाड़ी 

Anamika Mishra

महाभारत काल में कुश्ती, गदा यिद्ध, तीरबाजी, तलवार बाजी जैसे कई तरह से युद्ध लड़े जाते थे.

आइए आज हम आपको महाभारत काल के 5 प्रमुख कुश्ती के खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. 

कीचक, जरासंध, अर्जुन, कर्ण और भीम महाभारत काल के उच्च कोटि के पहलवान माने जाते थे.  

कीचक विराट नगर का सेनापति था. कीचक बेहद बलशाली और वीर था. 

माना जाता है कि मल युद्ध में कीचक को हराना बेहद मुश्किल था. अंत में बड़े परिश्रम के बाद भीम ने कीचक का वध कर दिया. 

जरासंध मगध का सम्राट था. वो इतना बलशाली था की उसने कई राजाओं पर विजय पाकर उन्हें कैद कर लिया था. 

हर तरह के युद्धकला में निपुण अर्जुन ने मल युद्ध का प्रशिक्षण स्वयं यम देव से लिया था. 

सूत पुत्र कर्ण न केवल एक श्रेष्ठ धनुर्धर था बल्कि उसने कई जगह अपने भुजबल का प्रदर्शन भी किया था.

महाभारत में सबसे ज्यादा मलयुद्ध लड़ने वाला योद्धा भीम था. उसमें 10 हजार हाथियों का बल था.