Aug 12, 2024, 05:41 PM IST

Chanakya niti: इन घरों की चौखट से ही लौट जाती हैं मां लक्ष्मी

Aditya Katariya

आचार्य चाणक्य को भारत का एक महान विद्वान, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ माना जाता है.

चाणक्य ने जीवन में सफल और समृद्ध बने रहने के लिए नीति शास्त्र में कई नियम बताए हैं.

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि किन घरों में मां लक्ष्मी निवास करती हैं और किन घरों से वह दूर रहती हैं.

आइए यहां जानते हैं किन घरों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.

चाणक्य नीति के अनुसार, झूठ बोलने वालों के घर में देवी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। झूठ बोलना पाप माना जाता है.

जो लोग गरीबों की मदद नहीं करते, उनके घर में मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं. दान-पुण्य करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

जो लोग गरीबों की मदद नहीं करते, उनके घर में मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं. दान-पुण्य करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

ईर्ष्या एक बुरी भावना है.जो लोग दूसरों से ईर्ष्या करते हैं, उनके घर में देवी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरतीं.

चाणक्य नीति के अनुसार शाम के समय घर में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और अगर हम इस समय घर में झाड़ू लगाते हैं तो देवी लक्ष्मी वापस लौट आती हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.