Aug 23, 2023, 12:19 PM IST

चंद्रयान के लैंड होते ही पलटेगी इन लोगों की किस्मत

Aman Maheshwari

चंद्रयान-3 आज शाम को 5 बजकर 27 मिनट पर चांद पर उतरेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इसका असर आपके भाग्य पर भी हो सकता है.

चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा पर चन्द्रयान-3 की लैंडिंग ज्योतिषीय दृष्टि से आपको प्रभावित कर सकती है.

चंद्रमा पर चन्द्रयान-3 की लैंडिंग शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर स्वाति नक्षत्र में हो रही हैं. ऐसे में यह समय शुभ है.

जिन लोगों का जन्म शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के बीच हुआ हो उनके लिए चंद्रमा शुभ होता है.

चंद्रमा कुंडली के 1, 2, 3, 4, 5, 7 और 9 भाव में हो तो यह व्यक्ति को शुभ परिणाम देता है. जबकि 6, 8, 10, 11 और 12 भाव में होना खराब माना जाता है.

जिन राशियों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हैं उनके लिए चन्द्रयान-3 की लैंडिंग से सही परिणाम नहीं मिलेंगे. ऐसे में आपको स्वास्थ्य के लिहाज से कई परेशानी हो सकती है.

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बेहतर है तो आपके लिए यह चन्द्रयान-3 की लैंडिंग अच्छी रहेगी तो आपको कार्य में सफलता मिलेगी.