Aug 1, 2024, 08:24 AM IST

सोने से पहले इन मंत्रों का करें जाप, आसपास भी नहीं भटकेगी परेशानी

Nitin Sharma

हिंदू शास्त्रों में मंत्रों का बड़ा महत्व है. रात को सोने से पहले मंत्रों का जाप मेंटल हेल्थ के साथ ही अध्यात्म के हिसाब से अच्छा रहता है. 

इन मंत्रों के जाप से न सिर्फ बुरे सपने दूर होते हैं. नकारात्मकता और बुरी बलाएं व परेशानियां भी दूर हो जाती हैं. 

रात को सोने से पहले गायंत्री मंत्र ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि.धियो यो नः प्रचोदयात. का जप करें. इस मंत्र के जाप से मन को शांति मिलती है और आत्मा शुद्ध होती है. 

अगर मन अशांत रहता है मानसिक तनाव रहता है तो शांति मंत्र ॐ द्यौः शान्तिर-अन्तरिक्षसं शान्तिः पृथ्वीः शान्तिः-आपः शान्तिः-ओससाध्यः शान्तिः वनस्पतयः शान्तिर-विश्वेदेवः शान्तिर-ब्रह्म शान्तिः सर्वम् शान्तिः शान्तिर-एव शान्तिः सा माँ शान्तिर-एधि ॐ शांतिः शांतिः शांतिः का जाप करें. 

रात को सोने से पहले महा मृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् का जाप करें. इससे बीमारियां दूर होती हैं और लंबी उम्र मिलती है.

अगर आपको कोई भय सताता है तो रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा पाठ करें. इससे सभी संकट और भय दूर हो जाते हैं.

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और मंत्र जाप करने से मन को शांति मिलती है. नींद अच्छी आती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)