Mar 14, 2024, 09:47 AM IST

महाभारत युद्ध की वजह बनी थीं द्रौपदी की ये 5 गलतियां

Nitin Sharma

द्वापर युग में हुए महाभारत युद्ध के साक्ष्य कलयुग में भी मिलते हैं. 

महाभारत युद्ध होने में पितामह भीष्म से लेकर द्रौपदी तक हर किसी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है.

महाभारत में द्रौपदी भी अहम किरदारों में से एक थी. वह पांच पांडवों की पत्नी थी.

द्रौपदी बेहद स्वाभिमानी थी, उनकी इसी स्वाभिमान की वजह से कई ऐसी गलतियां की थीं, जो उस पर भारी पड़ गई.

द्रौपदी के स्वंयवर में जब दानवीर कर्ण हिस्सा लेने पहुंचे तो द्रौपदी ने सूत पुत्र कहकर उनका अपमान किया. इस अपमान को कर्ण कभी भुला नहीं सके.

एक बार दुर्योधन इंद्रप्रस्थ गए. वे यहां मायावी कुंड में गिर गए, यह देखते ही द्रौपदी हंसने लगी और कहा कि अंधे का पुत्र अंधा कहकर अपमानित किया.

द्रौपदी ने चीरहरण के बाद पांडवों से कहा था कि अगर तुम दुर्योधन और उसके भाईयों से बदला नहीं ले सकते तो तुम पर धिक्कार है.

वनवास के समय में पांडवों ने द्रौपदी को जयद्रथ से बचाया था. यहां द्रौपदी ने जयद्रथ को मारने की जगह उसे अपमानित कर छोड़ दिया. महाभारत युद्ध में जयद्रथ ने ही अभिमन्यु को मारा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)