Jul 15, 2024, 09:25 PM IST

सपने में इन सफेद चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ

Aditya Katariya

सपनों की दुनिया रहस्यों और संकेतों से भरी हुई है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का कोई न कोई मतलब होता है.

ऐसे में आज हम आपको कुछ सफेद चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सपने में देखना शुभ माना जाता है.

ऐसे में आज हम आपको कुछ सफेद चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सपने में देखना शुभ माना जाता है.

सपने में सफेद उल्लू देखना मां लक्ष्मी की कृपा, अपार धन और बड़ी सफलता का संकेत देता है.

अगर सपने में सफेद हाथी दिखे तो यह कुंडली में राजयोग की शुरुआत का संकेत देता है. इन्हें अपार धन, मान-सम्मान मिल सकता है.

सपने में सफेद मिठाई दिखना शुभ समाचार और आने वाली खुशियों की तरफ इशारा करता है.

अगर आपको सपने में सफेद मोर दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपको धन, वैभव, सुख और बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं.

सपने में सफेद घोड़ा दिखाई दे तो आपको करियर और व्यापार में तरक्की और उन्नति के संकेत मिलते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.