May 25, 2024, 01:43 PM IST

कौन था महाभारत का दुर्मासन? अभिमन्यु को मारकर लिया अपने भाई का बदला 

Aditya Prakash

दुशासन के पुत्र का नाम दुर्मासन था. हालांकि उसके बारे में कहीं बहुत ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता है.

गदा युद्ध का वो बहुत बड़ा योद्धा था, कई लोग उसकी तुलना भीम से भी किया करते थे.

महाभारत युद्ध के दौरान चक्रव्यूह की रचना हुई और अर्जुन की अनुपस्थिति में अभिमन्यु उसे भेदता चला जा रहा था.

इसी क्रम में उसका सामना दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण से हुआ, दोनों के बीच लंबे समय तक जबरदस्त युद्ध चलता रहा.

आखिरकार अभिमन्यु को कामयाबी मिली, और लक्ष्मण मारा गया.

अपने चचेरे भाईकी मृत्यु से दुर्मासन क्रोधित हो उठा, और बदला लेने की ठानी.

अभिमन्यु चक्रव्यूह भेदने के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गए थे. लेकिन उन्हें वहां 7 महारथियों ने घेर लिया था.

युद्ध के नियमों के विपरीत वे सातों महारथी एक साथ अभिमन्यु पर वार कर रहे थे. 

तभी दुर्मासन ने अभिमन्यु के पीछे से सिर पर गदा का एक जोरदार वार किया जिससे अभिमन्यु की मृत्यु हो गई.