Mar 8, 2024, 10:07 PM IST

इस देवता का अंश था महाभारत का दुर्योधन 

Kavita Mishra

महाभारत का युद्ध महा विनाशकारी था. इस युद्ध में कौरवों का पूरी तरह से नाश हो गया.

महाभारत के युद्ध के पीछे सबसे बड़ा कारण दुर्योधन था. 

महाभारत का युद्ध दुर्योधन की महत्वाकांक्षाओं और जिद का ही नतीजा था.

क्या आप यह बात जानते हैं कि दुर्योधन पूर्व जन्म में देवता था. चलिए हम आपको बताते हैं... 

 महाभारत ग्रंथ के अनुसार, दुर्योधन को उसके पूर्व जन्म में कलयुग का अंशावतार बताया गया है, जो पूरी तरह से कुकर्मों में लीन था.

दुर्योधन के बारे में एक बात कही जाती है कि वह बहुत ही कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और नेतृत्व करने की गजब की क्षमता रखता था. 

वह गदा युद्ध में भी निपुण था. दुर्याेधन में बिजली की तरह चपलता थी. वह बहुत जल्द लोगों को अपना बना लेता था.

 उसके इसी गुण के कारण कई राजाओं ने महाभारत के युद्ध में उसका साथ दिया.

गोरखपुर प्रेस की 'जय काव्य' ग्रंथ में दुर्योधन को कलयुग देवता माना गया है.