Aug 1, 2024, 04:31 PM IST

भगवान श्रीकृष्ण ने इन 8 मृत लोगों को कर दिया था जिंदा

Nitin Sharma

द्वापर में धरती पर जन्में भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार थे. 

भगवान श्रीकृष्ण के द्वापर में कई ऐसी ​लीला और अद्भुत रहस्य हैं, जो चमत्कार माने जाते हैं. 

भगवान ये रहस्य और चमत्कार उनके बचपन से लेकर महाभारत से जुड़े हैं. 

भगवान श्रीकृष्ण उज्जैन में सांदीपति आश्रम में पढ़ते थे. एक दिन उनके गुरु ने उनसे कहा कि मेरे पुत्र को कोई असुर उठाकर ले गया. उसे कैसे भी वापस ला दो. भगवान देखा तो सांदीपति का पुत्र यमलोक जा चुका था. 

श्रीकृष्ण ने गुरू के वचन की लाज रखते हुए उनके पुत्र को यमलोक से वापस लाकर दे दिया.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी माता देवकी के सभी मरे हुए पुत्रों को वापस जीवनदान देकर जीवित किया. 

युधिष्ठिर ने अश्वमेघ यज्ञ किया. ऐसे में यज्ञ का घोड़ा लेकर अर्जुन पूर्वी भारत से मणिपुर पहुंचा. यहां मणिपुर नरेश वभ्रुवाहन ने घोड़े को रोककर अर्जुन से युद्ध किया. इसमें अर्जुन की मृत्यु हो गई. इस पर श्रीकृष्ण ने उलूपी की नागमणि से अर्जुन को फिर से जिंदा किया.

महाभारत युद्ध के दौरान अश्वत्थामा ने जब ब्रह्मास्त्र छोड़ा और पांडवों के वंश को नष्ट करने की कसम खाई. इसमें भी भगवान श्रीकृष्ण ने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के पेट में बल रहे उसके पुत्र को जीवित बचा लिया.