May 10, 2024, 02:41 PM IST

कितने दिनों तक बाणों की शय्या पर लेटे रहे थे भीष्म पितामह?

Ritu Singh

महाभारत में पितामह भीष्म कौरवों के सेनापति थे.

महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था और भीष्म 10 वें दिन ही अर्जुन के तीरों से घायल हो गए थे.

अर्जुन ने इतने तीर चलाए थे कि भीष्म के लिए बाणों की ही शैय्या तैयार हो गई थी.

भीष्म करीब 58 दिन तक इस शैय्या पर थे और 58वे दिन उन्होंने इच्छा मृत्यु प्राप्त की थी.

पुराणों के अनुसार मृत्यु के समय पितामह की उम्र करीब 170 वर्ष थी और उन्होंने उत्तरायण में अपने प्राण त्यागे थे.

महाभारत के दौरान भी पांडव युद्ध समाप्त होने के बाद शाम को भीष्म से मिलने जाते थे.

और भीष्म तब उन्हें बहुत सी ज्ञान की बाते बताते थे.