Aug 18, 2024, 05:48 PM IST

मौत के 24 घंटे बाद आत्मा अपने घर  क्यों लौटती है?

Aditya Katariya

मृत्यु के बाद क्या होता है, इस सवाल ने सदियों से इंसानों को सोचने पर मजबूर किया है.

हिंदू धर्म ग्रंथ गरुड़ पुराण में इस विषय पर विस्तार से बताया गया है.

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मृत्यु के 24 घंटे बाद आत्मा अपने घर क्यों वापस आती है.

मृत्यु के समय आत्मा शरीर को छोड़ देती है और यमदूत उसे यमलोक ले जाने के लिए आते हैं.

गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के 24 घंटे बाद आत्मा अपने घर या परिवार में वापस लौटती है और करीब 13 दिनों तक उनके साथ रहती है.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आत्मा को अपने परिवार से बहुत लगाव होता है। इस दौरान आत्मा अपने घर में ही भटकती रहती है.

मृत्यु के बाद 13 दिनों तक किए जाने वोलों संस्कारों के दौरान मृतक का एक सूक्ष्म शरीर तैयार होता है और आत्मा इस सूक्ष्म शरीर में प्रवेश करती है.

ऐसा माना जाता है कि तेरहवें दिन से यह सूक्ष्म शरीर यमलोक की यात्रा शुरू कर देता है.

कई लोगों का मानना ​​है कि मृतक के कुछ अधूरे काम रह जाते हैं, इसलिए उसकी आत्मा उसे पूरा करने के लिए वापस आती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.