Apr 19, 2024, 03:49 PM IST

महायोद्धा अर्जुन को पत्नियों से मिली थी ये 5 शक्तियां

Smita Mugdha

महाभारत युद्ध में पांडवों की विजय का बड़ा श्रेय अर्जुन के युद्ध कौशल को दिया जाता है.

अर्जुन की वीरता और युद्ध कौशल के साथ श्रीकृष्ण के दिए संदेश को भी युद्ध विजय की रणनीति माना जाता है. 

क्या आप जानते हैं कि इस युद्ध को जीतने में अर्जुन को अपनी पत्नियों से भी खास शक्ति मिली थी. 

अर्जुन की पत्नी द्रौपदी के साहस ने युद्ध भूमि में लगातार उनका मनोबल बढ़ाए रखा था. 

सुभद्रा को अर्जुन को विवाह से पहले लंबा इंतजार और धैर्य रखना पड़ा था. सुभद्रा के इस गुण ने अर्जुन को युद्ध में विचलित होने से बचाया.

अर्जुन की एक और पत्नी चित्रांगदा थीं जो अपने पिता की उत्तराधिकारी भी बनीं. चित्रांगदा से अर्जुन ने कठोर निर्णय लेना सीखा था.

अर्जुन की एक पत्नी उलूपी थी, जो नाग कन्या भी थीं. उनसे उन्होंने हारकर भी जीतने की कला सीखी थी.  

महाभारत युद्ध के बाद अर्जुन जब स्वर्ग पहुंचे, तो उन्होंने अपनी सभी पत्नियों के इन गुणों का जिक्र किया था. 

सभी पत्नियों में से खास तौर पर उन्होंने सुभद्रा से मिले धैर्य को युद्ध के दौरान बहुत महत्वपूर्ण माना था.