May 15, 2024, 07:54 AM IST

कितने बाणों की शैय्या पर लेटे रहे थे भीष्म पितामह?

Aman Maheshwari

भीष्म पितामह ने महाभारत युद्ध में कौरवों की तरफ भाग लिया था. वह कौरवों के प्रधान सेनापति थे.

महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला था. भीष्म पितामह युद्ध के 10वें दिन की अर्जुन के तीरों से घायल हो गए थे.

अर्जुन ने उनके ऊपर इतने तीर चलाए कि भीष्म पितामह के लिए बाणों की शैय्या तैयार हो गई थी.

भीष्म पितामह की यह बाणों की शैय्या में अनेक तीर थे. अर्जुने ने भीष्म पितामह को सहस्त्रों बाणों यानी हजारों की संख्या में बाणों से भेद डाला था.

महाभारत ग्रंथ में भीष्म के गिरने का वर्णन करते हुए लिखा है कि उनके शरीर में इतने बाण लगे थे कि एक-दो अंगुल रखने की भी जगह नहीं थी.

भीष्म पितामह इन बाणों की शैय्या पर करीब 58 दिनों तक जिंदा रहे थे. इसके बाद उन्होंने इच्छा मृत्यु प्राप्त की थी.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.