Aug 30, 2024, 09:29 AM IST

कितने वर्ष का होता है एक युग

Nitin Sharma

हिंदू ब्रह्मांड विज्ञान में समय को युगों में मापा गया है. यह समय एक बड़ी इकाई हैं. 

अब तक चार युग आ चुके हैं. इनमें सबसे पहला सतयुग, दूसरा त्रेतायुग, तीसरा द्वापरयुग और चौथा कलयुग है. 

सभी कलयुग की एक अवधि थी, हाल में कलयुग चल रहा है. 

आइए जानते हैं कि आखिरी एक युग कितने वर्ष तक रहता है. 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, युगों की आयु धीरे धीरे कम होती जा रही है. इसका पता पिछले युगों की आयु से लगाया जा सकता है. 

शास्त्रों के अनुसार, सतयुग की आयु 17 लाख 28,000 वर्ष थी.  

दूसरा युग त्रेतायुग था. इस युग की आयु 12 लाख 96,000 साल थी. इसके खत्म होते ही द्वापरयुग शुरू हुआ. 

तीसरा द्वापर युग था. इसकी आयु 8 लाख 64,000 साल. इसमें महाभारत युद्ध हुआ, जिसके साक्ष्य कलयुग मे भी मिलते हैं.

चौथा युग कलयुग है. इसकी आयु 4 लाख 32,000 वर्ष बताई जाती है. शास्त्रों के अनुसार इसमें से साढ़े 5 हजार साल खत्म हो चुके हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)