Dec 10, 2023, 03:05 PM IST

ये वीर 3 बाण चला ही खत्म कर सकता था महाभारत लेकिन क्यों रहा युद्ध से दूर

Ritu Singh

क्या आपको पता है कि महाभारत काल में एक वीर ऐसा था जो केवल 3 बाण चलाकर ही महाभारत खत्म कर सकता था, लेकिन वह युद्ध से दूर रहा.

इस योद्धा के पास इतनी ताकत थी लेकिन फिर भी वह महाभारत के युद्ध मे शामिल ही नहीं हुआ.

केवल श्रीकृष्ण ही जानते थे कि ये योद्धा ही महाभारत का रूख बदल सकता है और ये योद्धा था  बर्बरीक.

भीम के पौत्र एवं महान योद्धा बर्बरीक के पास वो 3 बाण थे जो पूरी दुनिया को 1 मिनट में खत्म कर 3 लोक जीत सकते थे.

ऐसा नहीं था कि बर्बरीक महाभारत का युद्ध लड़ना नहीं चाहते थे लेकिन श्रीकृष्ण जानते थे कि बर्बरीक युद्ध में आए तो परिणाम उलट जाएगा.

इसलिए कृष्ण ब्राह्मण का वेष धारण कर बर्बरीक के सामने पहुंचे बर्बरीक का शीश ही मांग लिए.

बर्बरीक भी समझ गए और उनसे कहा कि प्रभु आप असली रूप में आएं. इसके बाद श्रीकृष्ण अपने असली वेष में आ गए. फिर बर्बरीक ने कृष्ण को साक्षात देखकर अपना शीश उनके सामने अर्पित कर दिया.

 बर्बरीक ने श्रीकृष्ण के वरदान से 'महाभारत' का पूरा युद्ध देखा. बर्बरीक अपने कटे सिर से भी अंत तक युद्ध देखते रहे.

श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलियुग में पूजित होने का वरदान दिया था और बर्बरीक ही कलयुग में खाटू श्याम जी के नाम से पूजे जाते हैं.