Apr 3, 2024, 02:29 PM IST

भीष्म पितामह को जब लगी थी प्यास तब अर्जुन ने क्यों चलाया था बाण?   

Puneet Jain

महाभारत में कई ऐसे प्रसंग हैं जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है.

ऐसी ही एक कहानी है कि युद्ध के दौरान अर्जुन ने भीष्म पितामह की मदद की थी.   

जब भीष्म पितामह शरशैय्या पर थे और उन्हें जोरों की प्यास लगी थी. 

दुर्योधन ने जल लाने के लिए सेवक भेजे, तो भीष्म ने उन्हें रोक दिया था.

उन्होंने कहा कि जिसने मुझे शरशैय्या दी है वही मेरी प्यास बुझाएगा.

तभी अर्जुन ने अपने गांडीव धनुष पर बाण चढ़ाया और धरती पर निशाना साधा. 

बाण लगते ही वहां जल की धारा फूट पड़ी और भीष्म पितामह ने अपनी प्यास बुझाई. 

कहते हैं कि जल की धारा उतनी ही निकली, जो भीष्म पितामह के मुंह तक पहुंच जाए. 

इस जगह को आज लोग भीष्म कुंड के नाम से जानते हैं.