Aug 25, 2024, 11:45 PM IST

भगवान कृष्ण क्यों पहनते थे मोर मुकुट

Sumit Tiwari

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है. 

भगवान कृष्ण को आपने हमेशा सिर पर मोर पंख धारण करते हुए देखा होगा. 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कान्हा मोर पंख क्यों धारण करते थे. 

कान्हा को बचपन से ही सिर पर एक मोर पंख लगाना खूब पसंद था. 

मान्यताओं के अनुसार एक बार कृष्ण की बांसुरी पर राधा नृत्य कर रहीं थी. 

तभी उनके साथ महल में मोर भी नाचने लगे.  इस दौरान एक मोर का पंख नीचे गिर गया.

तभी इस मोरपंख को कान्हा ने राधा का प्रेम समझ अपने सिर पर सजा लिया. 

तब से हमेशा भगवान श्री कृष्ण अपने सिर पर हमेशा मोर पंख सजा कर रखते थे.