Jul 5, 2024, 02:44 PM IST

दुर्योधन नहीं, अर्जुन से शादी करना चाहती थी महाभारत की ये रानी

DNA WEB DESK

महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण के बाद सबसे बड़े योद्धा अर्जुन थे. श्रीकृष्ण के आदेशों का पालन कर ही अर्जुन ने युद्ध में जीत दर्ज की. 

अर्जुन जितने बड़े बलवान और ज्ञानवान थे. उतने ही ज्यादा रूपवान भी थे. 

पौराणिक कथाओं की मानें तो अर्जुन की इन्हीं कला, बल और ज्ञान पर दुर्योधन की पत्नी आकर्षित थी. 

महाभारत की बेहद सुंदर महिलाओं में से एक दुर्योधन की पत्नी भानुमति अर्जुन से विवाह करना चाहती थी. 

भानुमति के पिता ने बेटी के विवाह के लिए स्वयंवर रचाया था. इसमें भानुमति चाहती थी कि उनका अर्जुन से विवाह हो. 

लेकिन भानुमति के स्वयंवर में अर्जुन नहीं पहुंचे थे. वहीं दुर्योधन ने भानुमति का अपहरण कर जबरन विवाह कर लिया. 

भानुमति ने दुर्योधन से शादी कर एक बेटा लक्ष्मण और बेटी लक्ष्मणा को जन्म दिया. 

महाभारत युद्ध में दुर्योधन और उनके बेटे लक्ष्मण की मृत्यु हो गई, जिसके बाद भानुमति ने अर्जुन से विवाह किया.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)