Mar 15, 2024, 02:25 PM IST

महाभारत में इन 4 महिलाओं की जबरदस्ती कराई गई शादी

Nitin Sharma

द्वापर युग में महाभारत युद्ध के अलावा भी कई ऐसी घटनाएं हुई, जिन्हें सुनकर आप भावुक हो जाएंगे.

यह सभी बातें महाभारत के अलग अलग प्रसंग में बताई गई हैं. 

इन्हीं में से एक प्रसंग ऐसा है, जिसमें बताया जाता है कि महाभारत काल में 4 महिलाएं ऐसी थी, जो अपनी शादी से प्रसन्न नहीं थी. उनकी शादी जबरन कराई गई थी.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत में कौरवों की मां गांधारी धृतराष्ट्र से विवाह करना नहीं चाहती थी. उनकी शादी जोर जबरदस्ती से कराई गई थी.

महाभारत में भानुमति का विवाह भी जबरन हुआ. वह स्वयंवर में माला लेकर दुर्योधन के सामने से गुजरी थी. इस पर गुस्से में आकर दुर्योधन ने भानुमति से जबरन अपने गले में माला डलवा ली और विवाह हो गया.

काशीराज की 3 बेटियां अम्बा, अम्बालिका और अम्बिका का भी जबरन विवाह हुआ.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भीष्म अपने पिता शांतनु का कुल आगे बढ़ाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने वि​चित्रवीर्य के युवा होने पर काशीराज की तीनों पुत्रियों का हरण कर लिया.

उन्होंने जबरन काशीराज की दो पुत्री अम्बालिका और अम्बिका का विवाह विचित्रवीर्य से करा दिया.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)