May 4, 2024, 10:58 AM IST

5 पांडवों से द्रौपदी के थे कितने पुत्र, जानें सभी के नाम

Nitin Sharma

महाभारत की बात होते ही कौरवों और पांडवों के साथ ही द्रौपदी का नाम सबसे ज्यादा आता है.

द्रौपदी राजा द्रुपद की पुत्री थी. उन्हें पांचाली से लेकर याज्ञसेनी और कृष्णा भी कहा जाता है. 

द्रौपदी पांच पांडवों की पत्नी थी. अर्जुन ने उन्हें स्वंयवर में जीता था. इसके बाद मां कुंती के कहने पर द्रौपदी पांच पांडवों की पत्नी बन गई. 

आप जानते हैं पांडवों से द्रौपदी को कितनी संतान प्राप्त हुई और उनके क्या नाम हैं. आइए जानते हैं. 

द्रौपदी समय समय पर पांचों पांडवों के साथ रमण करती थी. द्रौपदी ने एक एक साल के अंतराल में पांच पांडवों के पांच एक एक पुत्र को जन्म दिया था.

द्रौपदी के पांचों पांडवों से पांच पुत्र थे. इनमें युधिष्ठिर से जन्मे पुत्र का नाम प्रतिविन्ध्य था.

वहीं द्रौपदी से जन्मे अर्जुन के पुत्र का नाम श्रुतकर्मा था. 

भीमसेन और द्रौपदी के के पुत्र का नाम सुतसोम था.

द्रौपदी से नकुल से जन्मे पुत्र का नाम शतानीक था. 

द्रौपदी के सहदेव से जन्मे पुत्र का नाम श्रुतसेन था.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)