May 13, 2024, 12:54 PM IST

रूपवान होने के बाद भी अभागी थी महाभारत की ये रानी

Nitin Sharma

कौरव और पांडवों के बीच भी कई ऐसे पात्र थे, जिनका महाभारत में किसी न किसी वजह से कई बार जिक्र किया गया है. 

इनमें पुरुषों से लेकर महिलाएं भी शामिल हैं. महाभारत में द्रौपदी के अलावा भी एक ऐसी रानी थी, जो बेहद सुंदर और बलशाली थी. 

महाभारत की यह महिला भानुमति थी, जो रूपवान, ज्ञानवान के साथ ही बेहद बलशाली थी. 

भानुमति इतनी सुंदर और गुणवान थी कि उनके पिता ने योग्य वर तलाशने के लिए स्वयंवर रचाया था, लेकिन बेटी की किस्मत में कुछ और ही​ लिखा था. 

भानुमति के स्वयंवर में जालंधर से लेकर एक से एक राजा योद्धा पहुंचे, लेकिन यहां दुर्योधन ने उससे भानुमति से जबरन शादी कर ली. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भानुमति को जीवन में मन का कोई सुख प्राप्त नहीं हुआ. 

महाभारत युद्ध में उसके पति दुर्योधन और पुत्र लक्ष्मण की भी मौत हो गई. 

इसके बाद भानुमति को अर्जुन से विवाह करना पड़ा. यही वजह है कि भानुमति सबसे अभागी रानी थी. 

भानुमति को जिंदगी भर दुख प्राप्त हुआ था. उसे महाभारत की सबसे अभागी महिला कहा जाता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)